{"_id":"5bf5be4ebdec2269ae7746e5","slug":"154283174210-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बाद दोबारा हुई भैंसा दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बाद दोबारा हुई भैंसा दौड़
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद हुई भैंसा दौड़
मवाना। प्रतिबंध के बाद भी बुधवार को दोबारा भैंसा दौड़ का आयोजन किया गया। एक नहीं बल्कि तीन भैंसा दौड़ का आयोजन किया गया। भैंसा दौड़ को लेकर किशोरपुर के पास भैंसा चालकों में जमकर मारपीट हुई। जिस कारण वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
बताते चले कि दो दिन पहले रामपुर घोरिया से मखदूमपुर तक भैंसा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। बुधवार सुबह लगभग चार बजे तीन भैंसा दौड़ का आयोजन दोबारा हुआ। यह दौड़ मखदूमपुर तक आयोजित की गई, जो देर शाम तक चलती रही। किशोरपुर पहुंचने के बाद भैंसा दौड़ में शामिल प्रतिभागियों में जीत के बाद कहासुनी हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। जिस कारण वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें वहां से खदेड़ा। हालांकि इस दौरान मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ। सीओ मवाना पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भैंसा दौड़ प्रतिबंध है और इस तरह के आयोजन पर रोक लगाई जाएगी। यदि कोई भैंसा दौड़ का आयोजन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।