फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संयुक्त गन्ना आयुक्त की किनौनी शुगर मिल पर छापेमारी

संयुक्त गन्ना आयुक्त की किनौनी शुगर मिल पर छापेमारी

Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त गन्ना आयुक्त की किनौनी शुगर मिल पर छापेमारी

विज्ञापन
गन्ना यार्ड में गंदगी पर भड़के संयुक्त गन्ना आयुक्त
रोहटा। संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनऊ ने बुधवार को बजाज हिंदुस्थान की किनौनी शुगर मिल के कांटे का औचक निरीक्षण कर जांच-पडताल की। इस दौरान संयुक्त गन्ना आयुक्त को कांटे व तौल में तो कोई कमी नजर नही आई लेकिन गन्ना यार्ड में अनियमितताएं जरूर मिली। गन्ना आयुक्त ने मिल प्रबंधन को जमकर हड़काते हुए इसमें सुधार लाने की हिदायत दी। गन्ना आयुक्त को इस दौरान किसानों ने घेरा और गन्ना भुगतान व पर्ची आदि समस्याओं को लेकर अवगत कराते हुए समस्या का समाधान करने की मांग रखी। संयुक्त गन्ना आयुक्त के दौरे को लेकर मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा रहा।

बुधवार को दोपहर के समय संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनऊ डॉ. वीबी सिंह ने टीम के साथ किनौनी शुगर मिल में गन्ना विभाग में छापा मारा तो इसे लेकर मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने कांटा नंबर चार पर छापा मारकर मौके पर किसानों की खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली आदि को पहले कांटे पर तुलवाया और बाद में बाट रखकर कांटे की बारीकी से जांच की। उसके बाद गन्ना यार्ड में भारी गंदगी और अनियमितताएं देखकर मिल प्रबंधन पर भड़क गए। किसाना ने गन्ना आयुक्त के सामने पीने के पानी की समस्या को रखा उन्होंने मिल प्रबंधन को इसमें सुधार के निर्देश दिए। किसानों ने समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया कि समिति द्वारा जारी की जा रही गन्ना पर्चियों के कलेंडर नहीं मिलने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्चियों में तिथि तक बदलवाने के लिए किसान धक्के खा रहे हैं इन सब समस्याओं को हल कराने की मांग की। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किसानों को बताया कि जो भी किसानों की समस्याएं हैं उनके लिये टीमें गठित करके एक सप्ताह के अंदर निराकरण कराया जाएगा। संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि खोई हुई पर्ची व तिथि बदलवाने के लिए किसान अपने आधार कार्ड व पर्ची नंबर समिति के कंप्यूटर विभाग से लेकर मिल के गन्ना विभाग में जमा करा आगामी पांच दिनों तक गन्ना तौल सकता है। संयुक्त गन्ना आयुक्त के दौरे को लेकर किनौनी मिल के अफसरों में हड़कंप मचा रहा। दौराला गन्ना समिति के सचिव आनंद प्रकाश दूबे, डिप्टी दिलीप सिंह, किनौनी के यूनिट हेड केपी सिंह, जीएम केन राजकुमार टाया, गेट इंचार्ज मनीष दहिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed