{"_id":"5bf324a0bdec221a020c6191","slug":"154266132815-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कठौर कानून की मांग को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कठौर कानून की मांग को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाने की मांग
सरधना। तहसील मुख्यालय पर हिंदू युवा वाहिनी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। देश के प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भातीय को सौंपा गया। ज्ञापन में देश में चीन जैसे जनसंख्या वृद्घि पर कानून बनवाने की मांग की। जनसंख्या नियंत्रण पर देश में कानून बनवाने की मांग को सरधना की प्रगति बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने भी समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून देश हित में हैं।
अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज शिवभक्ति धाम डासना मेें एक नवंबर से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। यति नरसिंहानंद सरस्वती की मांग का समर्थन करते हुए सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी व बजरंगदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। चीन जैसे देश में जो जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बना है ऐसे ही कानून बनवाने की मांग का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती जा रही जनसंख्या से देश काफी पीछे पिछड़ रहा है, जिससे बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही हैं। मांग का समर्थन सरधना की प्रगति बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने भी किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के सुनील त्यागी ग्राम प्रधान महादेव, निशांत त्यागी, गौरव शर्मा, राहुल सोम, सुमित शर्मा, लक्ष्य त्यागी, जगपाल सिंह, मोंटी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन