{"_id":"5bec91c9bdec22698c6e51fa","slug":"15422305252-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला नगर पंचायत चेयरपर्सन ने ठेकेदार व नगर पंचायत कर्मचारियो पर लगाया फर्जीवाडे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला नगर पंचायत चेयरपर्सन ने ठेकेदार व नगर पंचायत कर्मचारियो पर लगाया फर्जीवाडे का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाडे का खुलासा
दौराला। नगर पंचायत में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईओ शैलेंद्र कुमार ने नगर पंचायत चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा पर आफिस में ताला डालने पर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, बुधवार को चेयरपर्सन रीमा शर्मा ने प्रेसवार्ता कर नगर पंचायत कार्यालय में जारी धाधंली को उजागर करने की बात कही है। उन्होंनेे सफाईकर्मियों के हाजरी रजिस्टर व अन्य रजिस्टर चेक कर अनियमितताएं बताईं और मिलीभगत कर धन के गबन का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
नगर पंचायत चेयरपर्सन रीमा शर्मा ने बताया कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों और ठेकेदार ने मिलीभगत कर ऐसे सफाईकर्मियों को ड्यूटी पर दर्शाया है जिन्हें आज तक नगर पंचायत में रखा ही नहीं गया है। उनके नाम से वेतन आहरण किया है।
इसके अतिरिक्त दो-चार दिन काम करने वाले कई सफाई कर्मचारियों को पूरे माह के वेतन का भुगतान दर्शाया है। उन्होंने बताया कि वे इन सभी मामलों को लेकर डीएम से मिलेंगी और इस गबन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग करेंगी। इस दौरान चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा, सभासद सूरज अहलावत, मनोज चोटी, राकेश गुप्ता, रवि चौधरी, ओमकार उपाध्याय, बिन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
वेतन संबंधी बिलों का भुगतान चेयरपर्सन की संस्तुति के बाद ही होता है। सफाई एवं अन्य कर्मचारियों का चयन भी चेयरपर्सन द्वारा किया गया है। किसी भी वेतन संबंधी मामले में घोटाला नहीं हैै। किसी भी सक्षम अधिकारी से जांच कराई जा सकती है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। -शैलेंद्र सिंह, ईओ दौराला नगर पंचायत