फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   revenue inspector will work with the black band Regarding the promotion in meerut

प्रोन्नति को लेकर आज से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे राजस्व निरीक्षक

Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
revenue inspector will work with the black band Regarding the promotion in meerut
- फोटो : अमर उजाला
संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह व जिला सचिव साविका शर्मा ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली नायाब तहसीलदार तथा संशोधित 2014 में सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो व भूलेख लिपिक का नायाब तहसीलदार पद पर कोटा 9 प्रतिशत किए जाने का प्रावधान है। वहीं, राजस्व निरीक्षक संवर्ग लेखपाल, संग्रह अमीन सीधी भर्ती, भूमि अध्याप्ति अमीन का कोटा 41 प्रतिशत निहित है। शेष 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


इस संबंध में स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो व भूलेख लिपिक का मूल नियुक्त का पद लेखपाल ही है। जिनकी नियुक्ति जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा किए जाने की व्यवस्था नियमावली में निहित है। जिनकी संख्या वर्तमान में काफी कम हो गई है। प्रदेश में लगभग 500 ही अवशेष हैं, जबकि राजस्व निरीक्षकों की संख्या बढ़कर 3781 हो गई है। इन्हीं समस्त प्रोन्नति में कनिष्ठ व वरिष्ठ के अंतर को कम करने के लिए नियमावली में 9 प्रतिशत एवं 41 प्रतिशत कोटे की व्यवस्था की गई है। अगर वर्तमान में उक्त कोटे को समाप्त करके प्रोन्नति की जाएगी तो एक भी राजस्व निरीक्षक नायाब तहसीलदार नहीं बन पायेगा।
विज्ञापन


इस कारण भी नियमावली में 9 प्रतिशत एवं 41 प्रतिशत कोटा रखा जाना उचित है। उन्होंने बताया कि शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यों में से एक कार्मिकों की पदोन्नति ज्यादा से ज्यादा किए जाने के आदेशों से शासन के राजस्व विभाग द्वारा मा. राजस्व परिष्ज्ञद को प्रेषित पत्र निर्गत किए जाने से शासन की इस मंशा के खिलाफ की गई कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बताया कि जान बूझकर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ सोची समझी साजिश की गई है। जिस कारण राजस्व निरीक्षकों में आक्रोश है। बुधवार को राजस्व निरीक्षकों ने एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा और 15 नवंबर से 17 नवंबर तक राजस्व निरीक्षक द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध करने की बात कही। 20 नवंबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं 30 नवंबर को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।


लेखपाल संघ का स्थापना दिवस
सरधना। तहसील मुुख्यालय के सभागार में बुधवार को लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 57 वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अमित कुमार शामिल हुए। इस दौरान लेखपालों ने लेखपाल संघ के द्वारा उठाई गई आवाज के बारे में बताया कि यदि किसी लेखपाल का बेवजह उत्पीड़न होता है, तो संघ उसके साथ खड़ा हो जाता है। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार ने लेखपालों को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर शिवकुमार जैन, यशपाल सिंह, निजामुद्दीन, राकेश कुमार, पृथ्वी सिंह, दिनेश कश्यप, मनजीत शर्मा, उग्रसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed