{"_id":"5be9e7adbdec2269896642f8","slug":"15420558059-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक चिकित्सा दिवस समारोह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस समारोह मनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में सोमवार को प्रथम प्राकृतिक दिवस के अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा दिवस एवं जैविक खाद उत्पाद समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. आजाद सिंह ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा मनुष्य के लिए लाभकारी है। प्राकृतिक चिकित्सा से शतप्रतिशत लाभ मिलता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। गुरुप्रदत्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सक से सभी जटिल रोगों का उपचार संभव है। कार्यक्रम में आए अतिथि डॉ. संजीव गोयल, डॉ. मुकेश नादान, डॉ. नीलम, डॉ. डीएस धीमान, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. मनोज राणा, डॉ. ओके तोमर, वेद सुदेश यादव, अमरपाल आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचारों से अतिथियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में 262 डेलीगेटस ने भाग लिया। संचालन योगाचार्य नीलम गोस्वामी ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।