फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के संबंध में ईओ ने बनाई समितियों को दी जानकारी।

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के संबंध में ईओ ने बनाई समितियों को दी जानकारी

Tue, 13 Nov 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के संबंध में ईओ ने बनाई समितियों को दी जानकारी।
Voting in Haridwar - फोटो : amar ujala
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने वार्डों में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के लिए बनाई गई समितियों की बैठक ली तथा उन्हें कार्यों से अवगत कराया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने वार्ड स्वच्छता समितियों को जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के तहत 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शासन द्वारा प्रत्येक स्तर के नगर निकाय में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली वार्ड स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति को एक पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत थर्ड पार्टी मूल्यांकन के पश्चात चयन कर राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके लिए मानदंड है ठोस कचरे के प्रबंधन की स्थिति, स्वच्छता क्षेत्र में आधारभूत संरचना की उपलब्धता की स्थिति, शौचालयों की स्थिति, वार्डों में हरियाली और सौंदर्यीकरण नागरिक भागीदारी आदि के लिए अंक दिए जाएंगे। उन्होंने समितियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता 14 को
गांव किशनपुर बिराना में बुधवार 14 नवंबर को प्रात: 11 बजे दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजक बचन सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि सपा नेता अतुल प्रधान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed