{"_id":"5bdb5fddbdec2269a20786c6","slug":"15411035405-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने लौटाई बारात, दुल्हे को खिलाई हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने लौटाई बारात, दुल्हे को खिलाई हवालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना(मेरठ)। कोतवाली क्षेत्र के पिठलोकर गांव में बुधवार शाम आई दो बहनों की बारात में एक दुल्हे को देख दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। एक दुल्हे की जानकारी मिलने पर दूसरी बहन ने भी निकाह से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुल्हे को थाने ले गई जहां उसे पूरी रात हवालात में रखा गया। बृहस्पतिवार सुबह हुई पंचायत में दुल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को सारे खर्चे की धनराशि लौटाई। उसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन
पिठलोकर गांव निवासी सत्तार की दो पुत्रियों का रिश्ता कैराना (मुजफ्फरनगर) के कोट गांव निवासी हनीफ के दो बेटों संग तय हुआ था। जिसमें साजिद का रिश्ता गुलफसा व आसिफ का रिश्ता गुलसमा के साथ तय हुआ था। निकाह की तारीख 31 अक्तूबर तय हुई। बुुधवार को सत्तार के परिवार में दो बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी। देर शाम बारात आई तो लड़की पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। बारात में एक ही दुल्हा दिखाई दिया। मामले को लेकर चर्चा फैल गई और लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष व बिचौलिया से बात की तो वह दूसरे दुल्हे के बारे में संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और कहा यदि निकाह करना है तो वह एक लड़की का कर दें।
विज्ञापन
वहीं दुल्हन को जानकारी हुई तो दुसरी बहन ने भी निकाह से इनकार कर दिया। जिस पर लड़की पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। उन्होंने बारात को बंधक बना लिया। हंगामे और बारात को बंधक बनाने की सूचना पर मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दुल्हे के साथ अन्य कई बारातियों को लेकर चौकी चले गए। दुल्हे को हवालात में बंद कर दिया गया। रातभर पंचायत चली, मामला नहीं निबटा तो बारात भी रातभर बंधक बनी रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह फिर से पंचायत बैठी और पंचों ने दुल्हन पक्ष का शादी में अब तक का आने वाला खर्च दुल्हे पक्ष को वहन करने को कहा। काफी जद्दोजहद के बाद दुल्हा पक्ष खर्चा देने को राजी हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बारात को बंधन मुक्त किया। फैसले के बाद पुलिस ने हवालात में बंद दुल्हे साजिद को भी छोड़ दिया। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
मामला संज्ञान में है। दो बहनों की बारात में एक दुल्हे के पहुंचने पर बारात को बंधक बनाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह समझौते के बाद लड़का पक्ष खर्चा देने को तैयार हो गया, जिसके बाद दुल्हे को भी चौकी से छोड़ दिया गया। राजकुमार सिंह चौकी प्रभारी मुल्हैड़ा