फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जगह का चुनाव बनेगा प्रशासन के लिए सिरदर्द

पटाखे फोड़ने के लिए जगह का चुनाव बनेगा प्रशासन के लिए सिरदर्द

Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
जगह का चुनाव बनेगा प्रशासन के लिए सिरदर्द
पटाखे

सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रात्रि दस बजे तक ही पटाखे फोड़ने का आदेश दिया है, लेकिन सवाल यह है कि पटाखों को आखिरकार कहां चलाया जाएगा। शासन से जारी किए निर्देश के अनुसार स्कूल, अस्पताल, कोर्ट एवं सरकारी कार्यालय के बाहर पटाखे बेचना एवं चलाना कानूनी दायरे में आता है। ऐसे में नगर में पटाखों की बिक्री एवं चलाने को लेकर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने धीमी आवाज वाले पटाखों को बेचने एवं चलाने के लिए रात्रि दस बजे तक का समय निर्धारित कर दिया है। हाल ही में शासन ने शिक्षा विभाग से लेकर अन्य विभागों को आदेश जारी किया है। जिसमें स्कूल, अस्पताल, कोर्ट के बाहर, सरकारी कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में पटाखे बेचने एवं चलाने पर प्रतिबंध लगाया है। नगर में तहसील रोड पर पालिका के मैदान के बाहर ही हर वर्ष पटाखे बेचे जाते हैं और पालिका मैदान में ही अधिकतर लोग पटाखे चलाते हैं।
विज्ञापन


इन आदेश के बाद अब यह संशय है कि आखिर नगर में पटाखों की बिक्री कहां होगी और कहां चलाए जाएंगे? फिलहाल अभी तक पटाखे बेचने वालों के लाइसेंस नवीनीकरण के आदेश अधिकारियों को नहीं मिले हैं। जिस कारण लाइसेंस धारक तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखना यह है कि यदि पटाखों के लाइसेंस का नवीनीकरण होता है तो बेचने एवं चलाने के लिए कौन सी जगह निर्धारित की जाएगी। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है आदेश के अनुसार ही पटाखे बेचे जाएंगे। फिलहाल नवीनीकरण का आदेश नहीं आया है।

जेब पर पड़ेगी मार
पटाखों के साथ-साथ इस बार लोगों को दीपावली के दिन घरों को सजाने के लिए जेबें ढीली करनी होगी। लोगों ने सजावटी सामान की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। इस बार दाम अधिक बढ़ने से जहां कारोबार पर फर्क पड़ा है वहीं लोगों की जेबें भी ढीली हो रही हैं।

नगर निवासी दुकानदार आनंद गोस्वामी एवं अतुल का कहना है कि बाजारों में झालर की काफी डिमांड है। वह हर साल झालर लाते हैं। उन्होंने बताया कि झालरों पर डेढ़ गुणा तक दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं का मोह भंग होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि पहले जिस झालर की कीमत बाजार में 320 रुपये थी वह इस बार बाजार में 450 रुपये है।

उन्होंने बताया कि 40 मीटर 165 बल्ब की झालर 350, 40 मीटर 270 बल्ब की झालर 450, 30 मीटर 125 बल्ब की झालर 330, 25 मीटर डिजाइन वाली 80 बल्ब की झालर 450, 25 मीटर 123 बल्ब की डिजाइन वाली झालर 250 रुपये की बाजार में बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि आम झालर भी दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed