{"_id":"5bd38329bdec2269960bb3df","slug":"15405882924-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक चर्च मेले में इस बार न हो अवैध वसूली-विद्यार्थी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक चर्च मेले में इस बार न हो अवैध वसूली-विद्यार्थी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चर्च मेले की तैयारियां जोरों पर
सरधना। नवंबर माह में तीन दिनों तक चलने वाले चर्च महोत्सव मेले की तैयारी तेज हो गई हैं। इस संबंध में विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद के नेतृत्व में एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मेले में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने और अवैध वसूली पर रोकथाम की मांग की हैं। अवैध वसूली करने वाले ठेकेदारों को ठेका नहीं देने की भी मांग की हैं।
ऐतिहासिक चर्च मेले की तैयारी जहां एक तरफ तेजी से चल रही हैं। नौ नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने 27 अक्तूबर को तहसील सभागार में नगर के गणमान्य लोगों के साथ पुलिस-विद्युत निगम-पीडब्लूडी एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों की एक बैठक बुलाई हैं। वहीं मेले में अवैध वसूली न हो और उस संबंध में मीटिंग में भी चर्चा की जा सके। शुक्रवार को विद्यार्थी विकास मंच की तरफ से एक ज्ञापन तहसीलदार अवनीश कुुमार को भी सौंपा गया। चर्च मेले में अवैध वसूली की शिकायतें थमने का नाम नहीं लेती। ज्ञापन सौंपने वालों में फैय्याज अहमद, रिहान मलिक, शफीक अंसारी, आबिद, रिजवानउल हक एडवोकेट आदि मौजूद रहे। तहसीलदार अवनीश कुमार ने दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन