फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सांसद ने समस्याएं सुनी।

सांसद ने समस्याएं सुनी।

Sat, 27 Oct 2018 02:42 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने समस्याएं सुनी।

विज्ञापन

सांसद ने सभा कर सुनी जनसमस्याएं
हस्तिनापुर। सांसद भारतेंदू ने हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभाएं आयोजित की। हस्तिनापुर में न्यू ब्लॉक शकुंतला कालोनी बी, ब्लॉक भद्रकाली गुढ़ा में सभा की एवं जन समस्या को सुनकर उनमें कुछ का निवारण भी कराया।

सांसद ने कहा कि वह संसद में सामाजिक पदाधिकारी एवं न्याय समिति के सदस्य है। बंगाली समाज की समस्या प्राथमिकता पर है इस संबंध में पत्रावली गृह मंत्रालय में है। बंगाली समाज भाजपा का मतदाता है उनकी यह समस्या निश्चित ही शीघ्र निस्तारित कराई जाएगी। सांसद ने कहा कि वह शीघ्र ही गृह मंत्री से संपर्क कर पत्रावली को मंजूरी दिलाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के साथ घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया। सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनता को सभी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री की सफल नीतियों से विपक्ष घबराकर फर्जी तरीके से झूठी अफवाह फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। परंतु जनता विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगी। उनके साथ जीत सिंह अधाना, सोमनाथ पपनेजा, जयवीर चौधरी, बॉबी चौधरी, चंपक साधु, सुरजीत चौधरी, मंजु सोनी, वंदना गर्ग, जगबीर चौधरी, राजीव चौधरी, अनिल त्यागी, सागर चौधरी, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed