फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेनबो क्लब व इनरव्हील ने करवा चौथ के अवसर पर उत्सव रास का आयोजन किया।

रेनबो क्लब व इनरव्हील ने करवा चौथ के अवसर पर उत्सव रास का आयोजन किया।

Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
रेनबो क्लब व इनरव्हील ने करवा चौथ के अवसर पर उत्सव रास का आयोजन किया।

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ने मनाया रास उत्सव
मवाना। इनरव्हील क्लब व इनरव्हील क्लब रेनबो के संयुक्त तत्वावधान में उत्सव रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करवा चौथ, अहोई तथा दीपावली के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब व इनरव्हील क्लब रेनबो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्सव रास कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सचिव अमिता रस्तोगी ने डॉ. शक्ति साहनी क्लब अध्यक्षा तथा सचिव शिवानी दुबलिश ने अध्यक्षा संगीता रस्तोगी को कालर पहनाकर किया। डॉ. शक्ति साहनी तथा संगीता रस्तोगी ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन को कालर पहनाया। मुख्य अतिथि नीता दुबलिश ने दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने संबोधन में उत्सव एवं त्योहारों के महत्व को बताया। करवाचौथ के बारे में जानकारी दी। रेनबो क्लब अध्यक्षा संगीता रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक गानों पर डांडिया एवं गरबा किया। नम्रता दुबलिश, मीनू रस्तोगी, निधि रस्तोगी, आराधना, पूजा, वंदिता, हनी, सुनीता, प्राची शर्मा, शालू मलिक, रजनी, डॉ. नीता वर्मा, कविता, प्रीति, नेहा, नीलम, वंशिका, अचला, ऋतु अग्रवाल, रीता धीमान, अनुभा आदि उपस्थित थीं।

मुर्दा मवेशियों का मीट बेचने के मामले में एक को जेल भेजा
- पुलिस ने बरामद मीट को दबवाया
फलावदा। मवाना मार्ग पर मुर्दा मवेशियों का मीट निकाल कर बेचने के मामले में कस्बा व गांव सनौता के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मौके से पकड़े गए सनौता निवासी नौशाद को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फलावदा मवाना मार्ग पर हड़वारों में बेचने के लिए मुर्दा मवेशियों का मीट निकालने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गांव सनौता निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उक्त मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मौके से गिरफ्तार नौशाद को जेल भेजा। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि यह लोग मुर्दा मवेशियों का मीट निकालकर होटल तथा दुकानों पर अच्छे दामों में बेचते थे। नौशाद शाहरुख निवासी गण सनौता शादाब, शबलू, नोमान कल्लू, रिजवान, उसमान, इरशाद, निसार निवासी गण फलावदा मौके से फरार हो गए थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से छह क्विंटल मीट तीन छुरे एक बाइक एक छोटा हाथी तथा उपकरण व बरामद मीट को दबवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed