{"_id":"5bd38315bdec2269a369ac20","slug":"15405882721-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में मामला दर्ज
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले में मामला दर्ज
खरखौदा। पांच दिन पहले गांव नरहाड़ा निवासी युवक जब शाम को अपनी डेयरी से वापस घर लौट रहा था तो गांव को जाने वाले रास्ते पर गांव के ही युवकों ने पहले बाइक पर फायर किया तथा बाद में युवक के गिरने पर तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने जानलेवा हमले में मामला दर्ज कराया है।
गांव नरहाड़ा निवासी महबूब पुत्र बाबू के अनुसार वह गांव जाहिदपुर में दुग्ध डेरी का काम करता है। पांच दिन पहले 22 अक्तूबर की शाम आठ बजे डेयरी का काम समाप्त कर पीड़ित जब बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नरहाड़ा जाने वाले रास्ते पर बनिये के बाग के पास में पहुंची तो गांव के ही समीर, इस्तखार पुत्रगण सोनू उर्फ गुंडा पुत्र अफसर सहित दो अन्य युवक वहां मिले। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। सभी ने तमंचों की बटों से पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में सभी आरोपी मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे घायल के परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले में मामला दर्ज कर लिया है।