फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिवाल यादव का मोर्चा अभी बच्चा है: शाहिद मंजूर

शिवाल यादव का मोर्चा अभी बच्चा है: शाहिद मंजूर

Fri, 26 Oct 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
शिवाल यादव का मोर्चा अभी बच्चा है: शाहिद मंजूर
शादी समारोह में शरीक होने आए पूर्व मंत्री हुए मीडिया से रू-ब-रू
विज्ञापन

कें द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर किए कटाक्ष
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। भाजपा ने जिन वायदों पर सरकार बनाई थी। उनसे मुकर गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का केंद्र से सफाया होगा और समाजवादी पार्टी के बिना कोई भी दल केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगा।

कस्बे में खुशनूद सैफी की बेटी की शादी में शामिल होने आए पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि काला धन लाने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने और नारी सुरक्षा के जिन मुद्दों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट मांगा था। वे आज गायब हैं। मोदी ने भाजपा को खत्म कर दिया है, जनता चुनाव में मोदी को खत्म कर देगी। शिवपाल सिंह यादव द्वारा बनाए गए सेक्युलर मोर्चा की बाबत पूर्व मंत्री ने कहा कि इस तरह के मोर्चों से सपा पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। अभी यह मोर्चा बच्चा है, इसके बारे मेें अभी कुछ कहना सही नहीं है। लोकसभा चुनाव में सपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह बड़े नेताओं का काम है। इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से जुड़कर काम किया। अपराधों पर अंकुश लगाया। विकास कार्यों को गति दी। आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। जनता भी इस सरकार से आजिज आ गई है। इससे पूर्व शाहिद मंजूर ने सपा नेता शमशाद रिजवी के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान सरधना चेयरमैन निजाम अंसारी, हारुन चेयरमैन लावड़, जानू चौधरी, मौहत्तासीन खरदौनी, कामिल सभासद, गुलफाम मलिक, अनामी रिजवी, जर्रार सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed