{"_id":"5bc4f72fbdec22697e5385ce","slug":"153963496119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:स्वार्थ ग्रामीणों को शिक्षित व रोग मुक्त बना रहे सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:स्वार्थ ग्रामीणों को शिक्षित व रोग मुक्त बना रहे सुनील
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से लेकर बच्चे सुबह सवेरे उनके साथ करते हैं योगासन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिस कारण रोगों से शरीर ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य की अलख जगाने का बीड़ा रानी नंगला के एक व्यक्ति ने उठाया है। वह सुबह में लोगों को योगासन के साथ आयुर्वेद के बारे में जागरूक कर रहा है।
ग्राम रानी नंगला निवासी सुनील पोसवाल साधारण परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी एवं आर्थिक स्थिति कमजोर के चलते बहुत से परिवार बच्चों को नहीं पढ़ा पाते हैं। जिस कारण उन्होंने 15 साल पहले बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए सोचा। इसलिए हस्तिनापुर में स्कूल खोला। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल भी नहीं रख पा रहे हैं। आज का खानपान भी लोगों में बीमारियों की वजह बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने स्वामी कर्मवीर से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। इसके माध्यम से लोगों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ प्रतिदिन ग्रामीणों को योगासन कराते हैं। पहले तो उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। शुरुआत में महज 6-7 युवा उनके साथ आगे आए और योगासन किया, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को समझ आने लगा। यह कारवां बढ़ते हुए संख्या पचास से ऊपर पहुंच गई है। युवाओं के साथ-साथ महिलाएं एवं बच्चे भी मार्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। उनके साथ विभिन्न योगासन करते हैं। इनके अतिरिक्त उन्होंने सैफपुर के ग्रामीणों को भी योगासन के लिए प्रेरित किया। सुनील पोसवाल ने बताया कि वह जल्द ही रविवार को हस्तिनापुर में भी योगासन शुरू कराएंगे।