फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना से दिल्ली व मुजफ्फरनगर तक के लिए जल्द चलेंगी बसे

मवाना से दिल्ली व मुजफ्फरनगर तक के लिए जल्द चलेंगी बसे

Tue, 16 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
मवाना से दिल्ली व मुजफ्फरनगर तक के लिए जल्द चलेंगी बसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मवाना क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली व मुजफ्फरनगर की यात्रा अब आसान होने जा रही है। परिवहन निगम जल्द मवाना सब डिपो से दिल्ली व मुजफ्फरनगर के लिए बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। सोमवार को सब डिपो पहुंचे आरएम ने स्टाफ व बसों के बारे में जानकारी ली।
सब डिपो प्रभारी अवधेश ने बताया कि मवाना व आसपास के क्षेत्र से लोग दिल्ली व मुजफ्फरनगर नौकरी के लिए जाते है। परंतु सब डिपो से दिल्ली व मुजफ्फरनगर की बसों का संचालन न होने से लोगों को मेरठ भैसाली अड्डा जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से दिल्ली व मुजफ्फरनगर के लिए बस संचालन की मांग की जा रही थी। सोमवार को आरएम मौ. अजीम मवाना सब डिपो पहुंचे। आरएम ने स्टाफ व बसों के संचालन के बारे में जानकारी ली। सब डिपो प्रभारी अवधेश के मुताबिक सबसे पहले स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा। आरएम ने जल्द ही दोनों स्थानों के लिए बसों के संचालन का संकेत दिया।
विज्ञापन

---
सब डिपो नहीं पहुंची रिपोर्ट
मवाना। मां भद्रकाली मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा बस चलाने की मांग पर रविवार को परिवहन निगम की टीम सर्वे करने पहुंची थी। जिसके बाद रिपोर्ट आरएम को बनाकर भेज दी गई थी। वहीं सब डिपो प्रभारी अवधेश की माने तो अभी मवाना सब डिपो पर कोई रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग से रिपोर्ट आने के बाद बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed