{"_id":"5bbfbb99bdec2250072e8b43","slug":"15392920301-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलपुर पावटी से तीन पशु चोरी
जानीखुर्द। गांव अफजलपुर पावटी में बुधवार की रात को चोरों ने एक किसान की दो भैंस और एक भैंसा चोरी कर लिया। बाद में ग्रामीणों ने चोरों का पीछा कर एक भैंस और एक महिला चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़ी महिला से पूछताछ के बाद महिला सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव अफजलपुर पावटी निवासी बालेश्वर पुत्र नंदा के घेर से बुधवार रात चोरों ने दो भैंस और एक भैंसा चोरी कर लिया। घटना के थोड़ी ही देर बाद पीड़ित को अपने पशु चोरी होने की घटना का पता चला। इस दौरान ग्रामीणों ने पीछा कर गांव खेड़की से एक महिला को चोरी हुई एक भैंस सहित पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने महिलाओं को सौंप दिया। हिरासत में ली गई महिला शहिस्ता पत्नी नफीस निवासी खेड़की से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना के आरोप में नफीस निवासी खेड़की, अकरम निवासी सहारनपुर, इश्तकार और आबिद निवासी सिसौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाद में पुलिस ने घटना में नामजद किए गए अकरम को भी पकड़ लिया। जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी के अनुसार घटना के अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।