{"_id":"5bbfbb92bdec22501e3ea8c7","slug":"153929202318-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपसाड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर हंगामा
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक से लगाई सड़क निर्माण कराने की गुहार
सरधना। कपसाड़ गांव में बस्ती के बीच कई महीनों से एक सड़क जर्जर हालत में है। बस्ती के लोग इस सड़क को बनवाने की मांग काफी समय से करते चले आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बस्ती के लोगों ने विधायक संगीत सोम से सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई हैं। जिसमें बस्ती के लोगों ने बताया कि काफी समय से उनके यहां वर्तमान में सड़क चकरोड़ में तब्दील हो चुकी है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क बनवाने की मांग कर रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत निधि के खाते में पैसा नहीं होने की बात कहकर टरका देता है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया और विधायक संगीत सोम के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराने की मांग की। मुनेश, सुरेश, सचिन, शीशपाल, संदीप, अंकित, नितिन, मुकुल, प्रशांत, अनिल कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू ने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।