फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रवण मरण प्रसंग देख श्रद्धालुओं हुए भाव-विभोर

श्रवण मरण प्रसंग देख श्रद्धालुओं हुए भाव-विभोर

Tue, 09 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
श्रवण मरण प्रसंग देख श्रद्धालुओं हुए भाव-विभोर

विज्ञापन
श्रवण मरण प्रसंग देख भावुक हुए श्रद्धालु
दौराला। कस्बे में रंग मंच कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा श्रवण कुमार द्वारा माता-पिता को तीर्थ स्थानों के दर्शन कराना, दशरथ के बाण से श्रवण का वध होना, रावण वेदवती संवाद का सुंदर वर्णन किया गया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।

दौराला रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड पर आयोजित रंग मंच कमेटी द्वारा तीसरे दिन श्रवण कुमार माता पिता को तीर्थ स्थानों के दर्शन कराते है। इसी बीच गंगा से पानी भरते समय राजा दशरथ किसी जंगली जानवर की आवाज समझकर बाण चला देते है, जो श्रवण के सीने को चिरता हुआ पार निकल जाता है। श्रवण कुमार के अंधे माता पिता बेटे की मौत पर विलाप करते हुए राजा दशरथ को पुत्र के वियोग में मरने का शाप देते है और अपने प्राण त्याग देते है। जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। राजा दशरथ भी श्रवण की मौत पर विलाप करते है और पश्चयताप करते है। रावण वेदवति संवाद तक के प्रसंग होने तक सुंदर वर्णन किया गया। रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी पुरूषोत्तम उपाध्याय द्वारा भगवान के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह, अनिल चौधरी, तेजपाल कश्यप, प्रद्युमन जैन, सुरेंद्र चौहान, ओमपाल चौहान, आजाद चौधरी, मुकेश अहलावत, लोकेश चौहान, सभासद राकेश गुप्ता व राजीव शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed