फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में-नारद मोह,रावण जन्म वेदवती संवाद के प्रसंग का मंचन

श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में-नारद मोह,रावण जन्म वेदवती संवाद के प्रसंग का मंचन

Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में-नारद मोह,रावण जन्म वेदवती संवाद के प्रसंग का मंचन
सरधना।श्री रामलीला मैदान के विशाल पंडाल में श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में शुक्रवार को नारद मोह, रावण जन्म के साथ वेदवती संवाद के प्रसंग का मंचन श्री रामा मंडल के कलाकारों द्वारा किया गया। श्री रामा मंडल कमेटी रामतलैया मंदिर के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का शुभारंभ आरती करके किया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी सरधना के श्री रामलीला प्रदर्शन में नारद मोह, रावण जन्म और वेदवती संवाद का मंचन कलाकारों ने बडे़ ही सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया। नारद जी को अभिमान हो जाता है। जिसको भगवान श्रीविष्णु जी अपनी महिमा से भंग करते हैं। जिस पर नारद जी भगवान विष्णु जी को श्राप दे देते हैं। जिसके बाद रावण जन्म हुआ। रावण अपनी अहंकार की वजह से वेदवती से श्रापित हो जाता है। रामलीला प्रदर्शन के दौरान मूलचन्द सैनी, तेजस्वी भगवान, प्रदीप बुद्धिराजा, प्रमोद सक्सेना, सचिन खटीक, सूर्यदेव त्यागी, वीरेन्द्र सैनी, शरद त्यागी, पीयूष त्यागी, अनंत सैनी, राहुल, आशीष, अंकित, लोकेश जैन, विनोद कश्यप, रूपचंद, विक्की सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीराम जन्म होते ही जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
लावड़ में चल रही रामलीला के 69वें मंचन में शुक्रवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, रावण व कुंभकरण जन्म प्रसंग का मंचन हुआ। राम जन्म होते ही रामलीला मैदान में श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को भगवान श्रीराम की आरती के बाद पर्दे पर मंचन शुरू हुआ। राम जन्म देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि भगवान राम का जन्म होते ही रामलीला मैदान जयकारों से गूंज उठा। राम, लक्ष्मण का जन्म होने पर राजा दशरथ फूले नहीं समाते और ऋषि मुनियों से हवन पूजन कराते हैं। वहीं, राजा दशरथ पुत्र राम के मोह में स्वयं बच्चे बन जाते हैं। वहीं रावण, कुंभकरण का जन्म का भी मंचन दिखाया गया। इस मौके पर अवधेश मित्तल, राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सर्वेश सैनी, कालू, सुभाष कश्यप, सुभाष सैनी, पिंटू, अनुज शर्मा, पंडित चंद्रकांत शर्मा, गौरव गुप्ता, जयपाल, अशोक आढ़ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed