{"_id":"5bb7c816867a55352d5643bf","slug":"15387709446-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा।
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। कस्बे में दो माह पूर्व महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके पति ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी अभी फरार हैं। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया फरार आरोपी अमित के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। आरोपी कोर्ट मे पेश नहीं हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को महलका बस स्टैंड से अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
फलावदा। गांव नगला काटर निवासी राजेंद्र सैनी का 14 वर्षीय पुत्र गौतम गांव पिलौना के स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। गौतम बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कपड़े बदल कर घर से बाहर गया था इसके बाद नहीं लौटा। गौतम को आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश किया गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पा रहा है। उसके पिता राजेंद्र सैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया गौतम की तलाश की जा रही है।