{"_id":"5bb67d40867a5528ea2cab92","slug":"15386862502-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार को बर्खास्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार को बर्खास्त करें
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बार्डर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि को सौंपकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार से दिल्ली शांतिपूर्ण पदयात्रा कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज एवं किसानों के ट्रैक्टर की हवा निकाले जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है, लेकिन दिल्ली बार्डर पर किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज से जनता सब जान गई है। उन्होंने किसानों की मांगे पूरी करने की मांग की। वहीं, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, सचिन गुर्जर, सगीर, कंबर जैदी, अरुण कुमार, जोनी गुर्जर, बाबूराम, कृष्णपाल यादव, जीशान, समोद आदि मौजूद रहे।