फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हवाई जहाज से गिरे ज्वलनशील पदार्थ से ग्रामीण भयभीत

हवाई जहाज से गिरे ज्वलनशील पदार्थ से ग्रामीण भयभीत

Fri, 05 Oct 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज से गिरे ज्वलनशील पदार्थ से ग्रामीण भयभीत
माछरा। ग्राम माछरा में हवाई जहाज से गिरे ज्वलनशील पदार्थ के चलते ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को भी गांव के ऊपर से हवाई जहाज के उड़ने से माछरा, गोविंदपुरी और हसनपुर कला के ग्रामीणों में भी बेचैनी रही। वहीं, ग्रामीणों ने भाजपा के किठौर विधायक को अनहोनी की आशंका से अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्राम माछरा निवासी शेखर त्यागी एवं बलजीत सिंह घरों पर बुधवार पूर्वाह्न हवाई जहाज से गोले के रूप में ज्वलनशील पदार्थ गिरा। वह तेज आवाज के साथ फटा और कार ने आग पकड़ ली थी। वहीं, एक छप्पर में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसके नीचे बंधी गाय को किसी तरह बाहर निकाल तथा आग पर काबू पाया। हवाई जहाज बृहस्पतिवार को भी ग्राम माछरा, हसनपुर कलां, गोविंदपुरी से काफी नीची उड़ान भर रहे थे। जिन्हें देख ग्रामीण सहम गए।
विज्ञापन

माछरा निवासी शेखर त्यागी का कहना है कि उसके आवास पर हवाई जहाज से ज्वलनशील तेज आवाज के साथ जमीन पर गिरा और उससे निकली चिगांरी से कार में आग लग गई थी। उसे किसी तरह बुझाया था। शैलजा त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी हवाई जहाज काफी नीची उड़ान भर रहे थे। इससे परिजन घबरा गए। वहीं, बलजीत सिंह ने बताया कि हवाई जहाज से निकले ज्वलनशील पदार्थ की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई थी। उसके नीचे बंधी गाय को बमुश्किल बचाया गया। वहीं, विक्रांत त्यागी और हेमराज ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसी घटना देखी है। इससे वे भी परेशान हो गए हैं। ग्राम प्रधान राकेश त्यागी ने बताया कि आग पर पानी और रेत डालकर काबू पाया गया था। धीरज त्यागी ने कहा कि आज फिर से हवाई जहाज उड़ान भरते देख अनहोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हसनपुर कलां गांव के नीलम प्रधान, मुकेश प्रधान आदि ने कहा कि इस तरह से हवाई जहाजो की अत्यंत नीची उड़ान से तथा उनसे विस्फोटक गिरने से जनहानि भी हो सकती थी। उन्होंने आबादी के ऊपर हवाई जहाजों की उड़ान बंद कराने की मांग की। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण सुरक्षित रह सकें। वहीं, गोविंदपुरी के संजय शर्मा, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र खटाना आदि ने विधायक सत्यवीर त्यागी को आशंका से अवगत कराया।

वर्जन
शेखर त्यागी एवं बलजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस घटना से किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके। -सत्यवीर त्यागी, विधायक किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed