{"_id":"5bb67d2c867a5528e05b4b49","slug":"153868623019-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि में बाइपास से निकाली जा रही रोडवेज बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि में बाइपास से निकाली जा रही रोडवेज बस, यात्री परेशान
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। बिजनौर व मेरठ डिपो की बस चालक रात में मवाना नगर से न होकर मवाना खुर्द बाईपास से बसों को ले जा रहे हैं। जिस कारण नगर में आने वाले यात्रियों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निवासी पवन ने बताया कि वह बुधवार देर रात मवाना के लिए आ रहा था। वह नजीबाबाद डिपो की बस में सवार था। आरोप है कि चालक ने बहसूमा से ही मवाना बाईपास के लिए गाड़ी मोड़ दी। उसके लाख कहने के बावजूद रोडवेज चालक एवं परिचालक ने उनकी नहीं सुनी। जिस कारण उन्हें बहसूमा बाईपास पर उतार दिया। उन्होंने बताया कि चालक एवं परिचालक बसों में यात्रियों के बजाय सामान भरने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जिस कारण यात्रियों को रोडवेज बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। बहुत से यात्री सामान देखकर गाड़ी में नहीं बैठते हैं। जिस कारण सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। जल्द ही जांचकर बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।