{"_id":"5bb67d29867a5529205a7cdd","slug":"15386862271-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद मोह का मंचन देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारद मोह का मंचन देखने उमड़ी भीड़
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के 69वें मंचन में बृहस्पतिवार को नारद मोह का मंचन पर्दे पर दिखाया गया। नारद मोह मंचन देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नारद मोह मंचन का शुभारंभ भगवान राम के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने बताया कि नारद मोह का मंचन शुरू होने से पहले भगवान राम की आरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने पर्दे पर चल रहे आरती और भजन को गाए। इसके बाद पर्दे पर नारद मोह का मंचन दिखाया गया। यहां नगर एवं देहात से बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ी। देहात क्षेत्र से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा-बुग्गी में सवार होकर मंचन देखने के लिए पहुंचे। सुरक्षा दृष्टि से रामलीला मंचन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। दीपक गुप्ता ने मंचन के दौरान ग्रामीणों और नगर के लोगों को मंचन खत्म होने के बाद सीधे घर पहुंचने की अपील की। उन्होंने निवेदन किया कि कोई भी ग्रामीण शराब पीकर मंचन में न आए। शराब पीकर मंचन में पहुंचने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी। यहां अवधेश मित्तल, संजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सुखवीर सैनी, रणवीर सैनी, सुभाष कश्यप, अनुज शर्मा, अशोक सैनी, सर्वेश सैनी आदि मौजूद रहे।