{"_id":"5bb674c6867a5529404e2eaa","slug":"153868408012-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक
फलावदा। क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत पर विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। कस्बे में अमित पुत्र राकेश की अचानक तथा गांव मोजीपुरा निवासी राजपाल कि सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विधायक संगीत सोम मृतक के परिजनों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांत्वना देने पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिवार की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि मृतक के परिवार के साथ हर संभव मदद करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। अशोक सैनी, हर्ष विशनोई, अजय शर्मा, अनुज, अशवनी विशनोई, विकास सैनी, विकासपाल, विधायक प्रतिनिधि गौरव प्रधान आदि लोग थे।
प्रवीण बने सरधना विस उपाध्यक्ष
फलावदा। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मुमताज अली ने गांव नैडू निवासी परविंदर उर्फ प्रवीण कुमार को सरधना विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
सपा का 26 वां स्थापना दिवस मनाया
परीक्षितगढ़। नगर के मवाना बस स्टैंड पर सपा नेता किशोर वाल्मीकि के आवास पर समाजवादी पार्टी का 26 वां स्थापना दिवस ढोल नगांडों के साथ मिठाई बांटकर धूमधाम से मनाया गया। एससी-एसटी प्रकोष्ठ सहारनपुर मंडल प्रभारी किशोर बाल्मीकि ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता सपा मुखिया मुलायम सिंह ने चार अक्तूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना गरीब, मजदूर, किसानों के हित में की थी। संदीप जाटव, नौशाद सैफी, देवेंद्र दयाल, दीपक गिरी, कासिम जैदी, रहीस आजम आदि मौजूद रहे।