फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला से संस्कृति व संस्कारों की मिलती है प्रेरणा

रामलीला से संस्कृति व संस्कारों की मिलती है प्रेरणा

Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामलीला से संस्कृति व संस्कारों की मिलती है प्रेरणा
रामलीला से संस्कृति व संस्कारों की मिलती है प्रेरणा: संगीत सोम
विज्ञापन

सरधना। श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का बृहस्पतिवार से श्रवण कुमार के नाट्य मंचन से शुभारंभ हो गया। विधायक संगीत सोम ने फीता काटकर व भगवान श्री राम लक्ष्मण, माता सीता जी के चित्र पर आरती करके शुभारंभ कराया। श्री रामा मंडल कमेटी रामतलैया मंदिर के कलाकारों के द्वारा भगवान श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में प्रदर्शन किया। विधायक संगीत सोम ने श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव से संस्कृति व संस्कारों की प्रेरणा लेने की बात कही। हमारा देश संस्कृति व संस्कारों के आधार पर ही आज विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

सरधना में 23 सितंबर अनंत चतुर्दशी दिन रविवार को श्री रामभवन में ध्वजारोहण के साथ ही श्री राम चरित्र उत्सव प्रदर्शन का आगाज हो गया। श्री रामतलैया मंदिर से पदयात्रा के रूप में ध्वज लेकर श्री रामलीला कमेटी व श्री रामा मंडल के कलाकार श्री रामभवन पहुंचे और ध्वज फहराने के साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष चलने वाली श्री रामलीला का चरित्र प्रदर्शन उत्सव विधिवत रूप से बृहस्पतिवार की रात्रि में श्रवण कुमार के नाट्य मंचन से शुरू हुआ। इस दौरान विधायक संगीत सोम ने फीता काटने के साथ ही भगवान श्री राम लक्ष्मण, माता सीता के चित्र पर आरती की। इस दौरान श्री रामा मंडल के कलाकारों ने श्रवण कुमार का नाटय मंचन किया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ संतोष कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, संजीव पंवार, सचिन खटीक, मंगू प्रधान, विरेंद्र सैनी एडवोकेट, मलखान सिंह सैनी, विक्की सैनी, देवेंद्र बंसल, शरद त्यागी, राजेश कुमार गुप्ता, मूलचंद सैनी, अजय त्यागी, मदनलाल बंसल, तेजस्वी भगवान मित्तल, प्रवीण जैन, ललित गुप्ता, मयंक गोयल, प्रमोद सक्सेना, पंकज जैन, सूर्यदेव त्यागी, नीरज गुप्ता, सुनील कुमार त्यागी, डॉ. ओमकार पुंडीर, अनुज बंसल, विरेंद्र सिंह सैनी प्रदीप मित्तल, मोहित गुप्ता, अखिल वर्मा, जयभगवान तोमर, प्रदीप बुद्घिराजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed