फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षा के लिये ही पूरा जीवन समर्पित

शिक्षा के लिये ही पूरा जीवन समर्पित

Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के लिये ही पूरा जीवन समर्पित
शिक्षा के लिये ही पूरा जीवन समर्पित
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ मंडल में अध्ययन के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए प्रदेश सरकार से पुरस्कृत शिक्षिका कौसर जहां को गांव पांची के जेपी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। जहां शिक्षिका ने शिक्षा को ईमानदारी का पेशा बताते हुए पूरे जीवन अविवाहित रहकर अपने पूरे जीवन को शिक्षा के लिए समर्पित करना बताया है।

2016 में प्रदेश सरकार द्वारा गांव फफूंडा के प्राथमिक विद्यालय को शिक्षण के लिए पूरे जिले में प्रथम स्थान मिला था। जहां प्रदेश सरकार प्रथम स्थान तक पहुंचाने वाली विद्यालय की प्रधानाचार्य कौसर जहां को लखनऊ बुलाकर विद्यालय के विकास के लिए 1.20 लाख का पुरस्कार दिया था। वहीं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कौसर जहां को 2018 में भी पूरे मेरठ मंडल से चुना गया। जहां सात सितंबर 2018 को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ व राज्यपाल दोनों ने पुरस्कृत किया था। जिसमें नकद दस हजार की रकम, सेवा में दो वर्ष की बढोतरी, आजीवन रोडवेज बस में पूरे प्रदेश के लिए फ्री यात्रा सहित प्रांतीय चिह्न भी दिए गए थे। वहीं बृहस्पतिवार को गांव पांची में जेपी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शिक्षिका ने बताया कि वह पूरा जीवन अविवाहित रहकर शिक्षा के लिए समर्पित कर चुकी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शीतल शर्मा ने शिक्षिका को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रबंधक प्रभा सैनी, कोमल त्यागी, पारूल त्यागी, अंशु गुप्ता, दिव्यांशी शर्मा, दीपा शर्मा, शशिकांत सिंह, संजय सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed