{"_id":"5bb674af867a5528cc195455","slug":"1538684057194-25-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख रुपये का बैंक से लोन दिलवाने के नाम 25 हजार की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 लाख रुपये का बैंक से लोन दिलवाने के नाम 25 हजार की ठगी का आरोप
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी
सरधना। मुल्हैड़ा गांव निवासी गुलशेर पुत्र मांगेराम ने बृहस्पतिवार को थाने में 25 हजार रुपये की ठगी हो जाने की तहरीर दी है। बताया कि हरियाणा के रहने वाले एक युवक ने बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए और मेरठ के एक बैंक में खाता भी खुलवा दिया। अब लोन दिलवाने वाले का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ चल रहा है और बैंक से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही हैं। पुलिस ने गुलशेर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह कल
सरधना। विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद ने बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक अक्तूबर को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में कृषि विभाग के द्वारा फसल अवशेष नहीं जलाए जाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तहसील स्तरीय यह प्रतियोगिता तहसीलदार अवनीश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थी विकास मंच के सहयोग से कराई गई। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को छह अक्तूबर को तहसील मुख्यालय के सभागार में एसडीएम अमित कुमार भारतीय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सुरेश सोम, ठॉ. प्रीतिश कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बाइक ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, घायल
सरधना। महादेव निवासी प्रवीण पुत्र सोमे सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। प्रवीण ने बताया कि वह बुधवार शाम को वह साइकिल के द्वारा गांव लौट रहा था, कालंद चुंगी के निकट बाइक सवार ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने प्रवीण की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
ईदगाह रोड नई बस्ती में युवक संग की मारपीट
सरधना। मोहल्ला ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी मोबीन पुत्र कल्लू ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी युवकों पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह दोपहर के समय घर पर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस के तीन युवक आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे, विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।