फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समाज में कुरीतियों की जड़ दहेज प्रथा

समाज में कुरीतियों की जड़ दहेज प्रथा

Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
समाज में कुरीतियों की जड़ दहेज प्रथा

विज्ञापन
समाज में कुरीतियों की जड़ दहेज प्रथा
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज हस्तिनापुर में इंटरनेट, फसल अवशेष प्रबंधन तथा दहेज प्रथा नामक तीन विषयों पर पक्ष-विपक्ष हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट के अर्थ, महत्व व वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने लाभ के साथ-साथ उसके दुरुपयोग के बारे में अवगत कराया तथा सभी से उसके सही उपयोग की सलाह दी। रचना रानी ने इसे शराब से बुरी लत तथा अनेक शारीरिक व मानसिक बीमारियों की जड़ बताया। छात्र-छात्राओं ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी तथा उसके अनेक उपयोगी उपायों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने दहेज की कुरीतियों पर चिंता प्रकट की। उन्होंने दहेज के कारण देश व समाज में होने वाली हानियों जैसे- हत्या, आत्महत्या, असंतुलित लिंगानुपात के प्रति लोगों को सचेत किया। भ्रूण हत्या का प्रमुख कारण दहेज प्रथा है। स्त्री शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता व सामाजिक जागरूकता से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने उपरोक्त विषयों पर अपने उपयोगी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने इंटरनेट से लाभ एवं विशेष रूप से उसकी हानि पर प्रकाश डाला, फसल अवशेष प्रबंधन तथा दहेज प्रथा की कुरीतियों के प्रति सभी को विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में विनीता सरकार, प्राची ठाकुर, लक्ष्मी वर्मा, मनु कौर, मनप्रीत सिंह, चित्रा, रचना, अतुल, सौरव, कंचन, मनीषा, मीनाक्षी, शिवानी, राखी, संगीता, ज्योति, पूनम, आदित्य, अंजलि, मीता राय, आदि ने अपने विचार प्रकट किए। गोष्ठी का संचालन बीए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची ठाकुर ने किया। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक व सामाजिक कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में समस्त प्रवक्ता डॉ. किशोर कुमार, डेजी जैन, कु. निक्की, शिवानी रस्तोगी, रीता नंदवानी, अंजू शर्मा, तथा अमर सिंह, अंकित गौड़, गौरव चंदेल, अनुज, सुदेशपाल सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पड़ोसियों के सुख से दुखी है मनुष्य
- श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में नीलांशुदास ने किए प्रवचन
हस्तिनापुर। न्यू ब्लॉक शांति चौराहे पर नित्यानंद सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा श्री नीलांशुदास श्रीधाम वृंदावन के सानिध्य में कस्बा स्थित शनिदेव चैाराहे पर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की शुरूआत कंस देवकी संवाद व 10 प्रकार के सृष्टि का सुंदर वर्णन के साथ की गई। उसके बाद कथा के मध्य नन्हें कलाकरों की झांकिया प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस को भाव विभोर कर दिया। स्वामी जी ने कहा कि संसारी प्राणी आज अपने दुखों के कारण इतना दुखीं नहीं है जितना की पड़ोसी के सुख को देखकर दुखी है। यह आत्मा तो निश्चय की अपेक्षा से शुद्ध है। मुख्य अतिथि डॉ. सवदेश शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कथा की शुरूआत की। यहां पर नारायण नियोगी, अंचित ढाली नीरान मंडल, डॉ. अजित विश्वास, प्रतेश शर्मा, संजीव ढाली, किशन गाईन, अजीत, सुरजीत, निकांत बाला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तिनापुर। वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र में स्कूली बच्चों को पर्यावरण वन्य जीवों जलीय जीवों व हरियाली के लिए कराए जा रहे वन्य जीव विहार भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन आज मेरठ शहर के ब्रज एंड यू वर्ड स्कूल व वर्ल्ड विजन मुजफ्फरनगर के बच्चों को वन जंगल अर्जुन वन ब्लाक क्षेत्र का कई घंटे तक भ्रमण कराया। उन्हें वन्य जीव विहार की संपूर्ण जानकारी दी गई। छात्रों को विश्व प्रकृति के द्वारा वन्य जीव संरक्षण के संबंध में विभाग की डॉ. योगिता सिंह परियोजना अधिकारी जल पाठशाला द्वारा वन्य जीवन पर डोक्यूमेंटरी दिखाई। जनपदों के 70 स्कूलों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिनमें बच्चों को जल संरक्षण वन्य जीव संरक्षण के संबंध में विभिन्न सरल पद्धतियों द्वारा सिखाया जा रहा है। कार्यक्रम में वन्य जीव विहार की जिनावल अधिकारी अदिति शर्मा ने वन्य जीव संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। इसकी तमाम जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की शिक्षा के साथ जल संरक्षण वन्य जीव संरक्षण के संबंध में विभिन्न पद्धतियों द्वारा सिखाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक कर प्रकृति का शुद्ध बनाने के लिए वन व वृक्षों की हरियाली बढ़ाना जरूरी है। साथ ही जलीय व वन जंगल में जीवों को संरक्षण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विला, राजीव गोयल वन विभाग कर्मी आदि रहे।


नवरात्र कार्यक्रमों पर की चर्चा
हस्तिनापुर। जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर पर सेवा ट्रस्ट की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें शारदीय नवरात्र के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट संस्थापक सुदेश कुमार ने की। संचालन इला दीपक शर्मा ने किया। शारदीय नवरात्रों में कलश यात्रा का उद्घाटन, नौ देवियों की वैदिक पूजा विधि कलश यात्रा नगर भ्रमण, जागरण, 18 अक्तूबर को विशाल भंडारा हवन आदि के बारे में विचार किया गया। इस अवसर पर रजनीश, कुंवरपाल, श्रीकृष्ण मित्तल, रामपाल, विपिन, मनुज बुटार, रामपाल पं. कन्हैया अरूण कुमार चेयरमैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed