{"_id":"5bb674a2867a5528ed2f5c0b","slug":"15386840446-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
सरधना। दहेज की मांग को लेकर टेहरकी निवासी युवती की गाजियाबाद निवासी ससुरालियों ने 24 सितंबर को हत्या की कोशिश की। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के रूप में चार लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने विवाहिता की जान बचाई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
कोतवाली क्षेत्र के टेहरकी गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2017 में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में काफी दान दहेज दिया था। इसके बाद युवती की ससुराल वाले कम दहेज की बात कहकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ दिन से ससुराल वाले विवाहिता पर चार लाख रुपये और बुलेट लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बीती 24 सितंबर को आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि फांसी लगाकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने विवाहिता की जान बचाई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति मोनू कुमार, महिपाल ससुर, मुनेश देवी सास, मोनिका नंद, पद्म सिंह, कुसुम, कुलदीप, मुनेशपाल व सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन