फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांधी जयंती पर स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता।

गांधी जयंती पर स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता।

Tue, 02 Oct 2018 02:49 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता।
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को प्राइमरी विंग में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में भाग लिया। 50 मीटर दौड़ में ग्रुप ए में बालक वर्ग में यश शर्मा प्रथम एवं नवनीत द्वितीय (नेहरू हाउस), हर्षित व अक्षित (अशोका हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिव्यंाशी प्रथम, अनुष्का द्वितीय, शगुन ने तृतीय तथा ग्रुप बी में 100 मीटर दौड़ में सिया प्रथम, तनु द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय रहीं। बालक वर्ग में ध्रुव प्रथम, अभिनव द्वितीय तथा आनिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने बच्चों को संबोधित किया। प्रतियोगिता में पीटीआई अभिषेक और अनुज का सहयोग रहा।


मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से सोमवार को मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता को आयोजन किया गया।
कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। कहानी का विषय था श्रम की महत्ता। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। संबोधन में प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि गांधी जी के दर्शन की आत्मा श्रम पर आधारित है। वे बडे़ समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बस्तियों में जाकर स्वयं कार्य किया। पश्चिमीकरण तथा आधुनिकीकरण के प्रभाव के चलते हम श्रम से पलायन कर रहे हैं। फिल्म तथा फोन के प्रभाव से हमारी मूल कल्पना का पतन हो रहा है। प्रतियोगिता की संयोजिका पूजा गुप्ता व डॉ. निशमा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed