{"_id":"5bad4cdf867a557ed4318279","slug":"15380840411125-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला कस्बे में शार्ट सर्किट से तीन दुकानों मे लगी आग, 25 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला कस्बे में शार्ट सर्किट से तीन दुकानों मे लगी आग, 25 लाख का नुकसान
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शॉट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग
दौराला। बीती देर रात दौराला कस्बा स्थित लावड़ दौराला मार्ग पर विद्युत शॉट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। आग की लपटे देख आस-पास के लोगों में हंड़कंप मच गया। आग से तीन दुकानों में रखा करीब 25 लाख रुपये का सामान राख हो गया। घंटों बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की दो गाड़ियों से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दौराला थाने पर दी है।
दौराला कस्बा निवासी वेदप्रकाश उर्फ जुग्नू पुत्र ओमप्रकाश दौराला लावड़ मार्ग पर शिवानी एंटरप्राइजिज, शिवानी केबल नेटवर्क नाम से दुकान करते है, जबकि उनकी पत्नी कविता पास में ही शिवानी साडीज के नाम से दुकान करती है। बीती देर रात दंपति दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे दुकानों में शार्ट सर्किट हो गया। इससे एक के बाद एक उनकी तीन दुकानों में आग लग गई। धुएं के गुबार से पड़ोसियों का दम घुटने लगा। इससे पड़ोसियों की नींद टूट गई। आस-पास के लोग बाहर की और दौड़े तो तीनों दुकानों में आग लगी देखा। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस कंटोल रूम व दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वेदप्रकाश ने बताया कि आग से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सामान का नुकसान होना बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
खास बातें:
- लाखों का सामान जलकर राख
- देर रात दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित दुकानों में हुआ हादसा
- दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू