फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उपजिलाधिकारी ने मवाना शुगर मिल को दिया नोटिस।

उपजिलाधिकारी ने मवाना शुगर मिल को दिया नोटिस।

Fri, 28 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने मवाना शुगर मिल को दिया नोटिस।
मवाना। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने नगर पालिका की बंजर भूमि पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण किए जाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर बेदखली का आदेश की चेतावनी देने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गाटा संख्या 2979 को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास बनाए जाने के लिए चयनित किया गया था। इस संबंध में लगभग दो सप्ताह पूर्व नगर पालिका के जेई द्वारा उक्त भूमि की पैमाइश कराई थी। वहीं, एमडीए के वीसी ने तहसील अधिकारियों के साथ आवास बनाने के संबंध में उक्त भूमि का निरीक्षण किया था। उस दौरान मवाना शुगर मिल प्रबंधन ने उक्त भूमि को अपना बताते हुए उक्त संबंधी कागजात होने की जानकारी दी थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने मिल के महाप्रबंधक मवाना शुगर वर्क्स को जारी नोटिस में कहा कि नगर पालिका की संपत्ति बंजर के गाटा संख्या 2979 के रकबा 9040 वर्ग मीटर पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण करके अनाधिकृत कब्जा किया हुआ है। वहीं, इस भूमि पर स्वामित्व के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। इसलिए 15 अक्तूबर तक कारण स्पष्ट करें अन्यथा बेदखली का आदेश पारित किया जाएगा। इस संबंध में मवाना शुगर मिल के उप महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि उनको इस नोटिस के संबंध में अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed