फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर अनिका गोला को महाविद्यालय प्रबंध समिति ने बधाई दी।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर अनिका गोला को महाविद्यालय प्रबंध समिति ने बधाई दी।

Fri, 28 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर अनिका गोला को महाविद्यालय प्रबंध समिति ने बधाई दी।
मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के 30वें दीक्षांत समारोह में मवाना निवासी अनिका गोला को बीए में वर्ष 2018 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलपति डॉ. एनके तनेजा द्वारा स्वर्ण पदक एवं विशिष्ट योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। अनिका गोला ने लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई की। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति रामनाईक द्वारा की गई थी। अनिका गोला ने सफलता का श्रेय कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षिकाओं एवं अपने माता-पिता को दिया। उसने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं नियमित अध्ययन से ही सफलता मिलती है। अनिका गोला के पिता अनिल गोला शिक्षक और आर्य समाज मवाना के कई वर्षों से मंत्री हैं। माता सीमा गोला गृहणी हैं। अनिका गोला विश्वविद्यालय कैंपस मेरठ से संस्कृत विषय में एमए कर रही है। उसका लक्ष्य पीएचडी करके असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है। उसका मकसद संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य कर सकें। कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, आर्य समाज मवाना के प्रधान पवन रस्तोगी, विद्यालय को समस्त स्टाफ एवं आर्य कन्या के प्रबंधक अनुराग दुबलिश, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, सुनील गुप्ता, राजमल सिंह, रामकृष्ण यादव, योग शिक्षक संजीव त्यागी, संजय शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed