फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवा राष्ट्रीय लोकदल ने बढ़ती महंगाई व आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जूलुस निकाला

युवा राष्ट्रीय लोकदल ने बढ़ती महंगाई व आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जूलुस निकाला

Thu, 20 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
युवा राष्ट्रीय लोकदल ने बढ़ती महंगाई व आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जूलुस निकाला

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में रालोद ने निकाला जुलूस
- बाइक को पैदल चलाकर तहसील मुख्यालय तक पहुंचे रालोद कार्यकर्ता
- राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। युवा रालोद कार्यकर्ताओं के द्वारा देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में बाइक जुलूस निकाला। युवा रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाइकों को लेकर पैदल ही जुलूस में शामिल हुए। युवा राष्ट्रीय लोकदल के मंडल महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में पैदल ही बाइकों को लेकर नगर में जुलूस के रूप में तहसील रोड होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। देश के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने, डीजल व पेट्रोल पर बढे़ दामों को कम कराने समेत विभिन्न मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। संजय चौधरी ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो युवा रालोद सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा। कुलदीप हुड्डा ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष मलिक, बबलू पुनिया, कुलदीप हुड्डा, इस्तेकार कुर्बान, शिवम, शुभम, सोनू, संजीव विक्रांत, अंकुर, हरेंद्र प्रधान, अर्जुन, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed