फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   225 नए मतदाताओं ने किया आवेदन

225 नए मतदाताओं ने किया आवेदन

Thu, 20 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
225 नए मतदाताओं ने किया आवेदन
225 नए मतदाताओं ने किया आवेदन
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला बूढ़ा बाबा में बुुधवार को जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा समिति की तरफ से मतदाता जागरूकता के साथ साफ-सफाई के प्रति स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मिर्जा इस्माइल ने कहा कि नगर में समिति के माध्यम से अब तक 225 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किए हैं। समिति का काम लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करना है। बताया कि मतदाता बनने के लिए समिति के पदाधिकारी नगर में एक-एक घर जाकर लोगों को वोट बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। कारी शौकीन ने बताया कि समिति यह कार्यक्रम दो माह तक लगातार चलाएगी और नि:शुल्क फार्म भरकर लोगों को मतदाता बनाएगी। यदि किसी कारण कोई अपने क्षेत्र से बाहर गया हुआ है तो ऐसे लोगों के इंटरनेट के माध्यम से मतदाता बनने का मौका है। मुख्य अतिथि रहे डॉ. महेश सोम ने लोगों से मतदाता सूची में अपने नाम अंकित कराने की अपील की। नईम अहमद ने मतदाता बनने की प्रक्रिया लोगों को बताई। शाहवेज अंसारी ने समिति के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नौशाद अंसारी, इकराम अंसारी, राशीद, मेहरद्दीन, अहमद हसन, फहमीदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed