{"_id":"5ba2b96c867a557ea94a5e04","slug":"153739093713-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। ग्राम सौंदत मार्ग स्थित बस स्टैंड के समीप ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने बुधवार दोपहर एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने पीछा करके ग्राम खटकी के समीप उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मृतकों के चाचा ने थाने में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम सौंदत निवासी अब्दुल सलाम मजदूरी करता है। उसकी 12 वर्षीय पुत्री रेशमा एवं दस वर्षीय पुत्र फरियाद चाचा मोहब्बत पुत्र अख्तर के साथ दोपहर में आधार कार्ड बनवाने के लिए बाइक पर सवार होकर परीक्षितगढ़ गए थे। वहां से लौटते समय गांव के समीप बस स्टैंड पर पहुंचे। इसी दौरान ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेशमा एवं फरियाद बुरी तरह कुचल गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा करक ेग्राम खटकी के पास आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जानकारी पाकर गांव पहुंची तथा शवों को उठाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वे उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों में नोकझाेंक हुई। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव मामला बढ़ता देख घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कर पीड़ित परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले पहुंची। वहीं, शवों को पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया। पीड़ित चाचा मोहब्बत ने थाने में आरोपी चालक यामीन निवासी फैजगंज अशरफपुर थाना डिडौली जिला अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेशमा गांव के मदरसे में कक्षा छह की छात्रा एवं फरियाद गांव के ही इकरा पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। उनकी मां वरीशा एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य बातें
सौंदत गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों ने मौके पर दम तोड़ा
ग्रामीणों ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने के आश्वासन के बाद ही उठने दिए शव
घटनास्थल से भागते आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा