फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफाई अभियान चलाया।

सफाई अभियान चलाया।

Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाया।

विज्ञापन
सफाई कर दिया संदेश, स्वच्छ रखो अपना देश
परीक्षितगढ़। खंड विकास कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी ने खुले में शौच नहीं करने और अपने-अपने गांव को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। ब्लॉक के सभी कर्मचारी, प्रधान कमल सिंह, कालूराम बली, योगेंद्र त्यागी, सचिन धामा, पवन गिरी, जाहिद, बाबू, युसुफ, अनिल कुमार, राकेश, अब्दुल सकुर मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बली में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम प्रधान सुदेश देवी, ग्राम सचिव देवपाल सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।

भुखमरी की कगार पर किसान
- सपा कार्यकार्ताओं की बैठक में बोले एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
परीक्षितगढ़। रविवार को सपा नगर अध्यक्ष जर्रार अहमद के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों पर अत्याचार हो रहा है। बरोजगारी व रिश्वत खोरी बढ़ रही है। किसान भुखमरी के कगार पर है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जयकुमार नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। दलितों, अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चूकी है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि जीएसटी व नोट बंदी से व्यापारी बर्बाद हो गया है। इन सभी समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ता 18 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर धरना प्रर्दशन करेगी। अध्यक्षता एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी व संचालन नगर अध्यक्ष जर्रार अहमद ने किया। सपा कार्यकर्ता ग्राम नारंगपुर, जिठौला, चितवानाशेरपुर, अगवानपुर, महमूदपुर, गोविंदपुर, गांवडा आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से धरने में पंहुचने की अपील की। योगेंद्र शौल्दा, कुलदीप कोठारी, शशिकांत, दीन मोहम्मद, सचिन यादव, ओमप्रकाश जाटव, देवेंद्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed