फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हमको तिरंगा जान से प्यारा लगता है,

हमको तिरंगा जान से प्यारा लगता है,

Sun, 16 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हमको तिरंगा जान से प्यारा लगता है,
हमको तिरंगा जान से प्यारा लगता है
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला कुम्हारान में शुक्रवार की रात अंजुमन परवाज-ए-सुखन की ओर से मौलाना सादिक हुसैन व डॉ. जमीर के नाम से एक मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने अंजुमन के सदर समीर काजी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पंकज जैन व अली शाह ने फीता काटकर मुशायरे का शुभारंभ किया। शमा रोशन पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सपा नेता सैय्यद मुमताज अली ने किया। मुख्य अतिथि गौरव प्रधान व काजी मुजीर आलम रहे। मुशायरे की सदारत चौधरी लियाकत अली ने की। शकील ताबिश ने नात-ए-पाक के साथ शायरी का आगाज किया। वसीम झिंझानवी ने पढ़ा कि हिंदू-मुस्लिम का यह दुलारा लगता है, हमको तिरंगा जान से प्यारा लगता है। निशांत खां, काजी तनसीर आलम, रिजवान अली,तनवीर शेख, शाहवेज अंसारी, सलीम कुरैशी, अजीम, अब्दुल हमीद, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
सरधना। सरधना-अटेरना मार्ग पर नंगला आर्डर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


सीएचसी पर नेत्र सर्जन की हुई तैनाती
सरधना। सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी ने बताया कि अब तक सीएचसी पर नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध थी और नेत्र आपरेशन के लिए मेरठ मरीजों को जाना पड़ता था। लेकिन विधायक संगीत सोम के प्रयास से सीएचसी पर नेत्र सर्जन डॉ. विकास की तैनाती हो गई हैं। वह दबथुवा में फिलहाल उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे अब वह सीएचसी पर नेत्रों का ऑपरेशन भी करेंगे। सीएचसी पर आंखों के आपरेशन के लिए ओटी बनी हुई है और मशीन भी उपलब्ध हैं। जल्द ही सरधना सीएचसी पर आंखों की जांच के साथ आपरेशन भी शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed