{"_id":"5b9c1797867a557fe30481dc","slug":"153695629416-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड बुक में त्रुटियां पाई जाने पर लगाई कर्मचारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड बुक में त्रुटियां पाई जाने पर लगाई कर्मचारियों को फटकार
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना अंर्तगत चल रहे ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन का शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फील्ड बुक में त्रुटियां व अन्य गांव में प्रदर्शन और खतौनी से कृषि योग्य भूमि का मिलान का कार्य धीमी गति से पाए जाने पर फटकार लगाई।
पेराई सत्र आरंभ होने से पहले गन्ने के सर्वे के बाद सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन चल रहा है। इसके अंर्तगत प्रदर्शन, खतौनी से कृषि योग्य भूमि का मिलान आदि हो रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने गांव ईशापुर, बहरोड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें फील्ड बुक में त्रुटियां मिलीं। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने वांछित रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांव बहलोलपुर का निरीक्षण किया। यहां कार्य धीमी गति से पाए जाने पर तेजी लाने एवं शत-प्रतिशत कृषकों की कृषि योग्य भूमि का खतौनी से मिलान करने के निर्देश दिए। समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा, चीनी मिल मवाना के उप महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, डा. अरुण, अजय त्यागी, मनोज कुमार, अशोक धामा, भोजवीर आदि मौजूद रहे।
गन्ने के बांड में फर्जीवाड़ा पाए जाने के बाद से ही गन्ना विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग के निर्देशानुसार औचक निरीक्षण किया गया। इसमें फील्ड बुक में त्रुटियां मिली थीं, जिसे सही करने के लिए कह दिया गया है।-हरपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त मेरठ