{"_id":"5b9ac8ea867a557f6917f00e","slug":"153687061815-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरोड़ा में बुखार से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरोड़ा में बुखार से महिला की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
माछरा। खंड विकास माछरा क्षेत्र के आदर्श ग्राम बहरोड़ा में बुखार के चलते बृहस्पतिवार तड़के 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका मेरठ के नर्सिंग होम में उपचार कराया जा रहा था। एक सप्ताह के भीतर बुखार से दूसरी मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बुखार की रोकथाम एवं रोगियों के उपचार की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के आदर्श ग्राम बहरोड़ा में 28 वर्षीय किश्वरजहां पत्नी साजिद अली कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका मेरठ के एक नसिंग होम में उपचार कराया गया। डॉक्टर एवं परिजनों के अनुसार उसका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी रिकवरी नहीं हो पाई। जिसके चलते किश्वरजहां की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। किश्वर अपने पीछे दो छोटे बच्चे सुबहान (5) एवं अबूजर (4) छोड़ गई। वहीं, एक सप्ताह पूर्व शहरियाब (30) की बुखार से मृत्यु हो गई थी। बुखार से हुई दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, गांव में बुखार से जूझ रहे मरीजों में दहशत है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप आदि लगाकर उपचार करने तथा गांव में फैल रहे बुखार की रोकथाम के अन्य उपाय करने की मांग की है।
सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर बुखार की दवा वितरित की गई। वहीं, कई लोग बुखार से पीड़ित माछरा सीएचसी से भी दवा ले रहे थे परंतु वे कल पुन: चिकित्सक टीम बहरोड़ा भेजकर जांच कराएंगे तथा कैंप आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एक सप्ताह में बुखार से दो लोगों की मौत से मरीजों में दहशत
सीएचसी प्रभारी बोले, गांव में कैंप लगाया जाएगा