फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कप्तान ने किया दौराला थाने का निरीक्षण

कप्तान ने किया दौराला थाने का निरीक्षण

Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कप्तान ने किया दौराला थाने का निरीक्षण
दौराला। जनपद के नवयुक्त एसएसपी अखिलेश कुमार शुक्रवार शाम दौराला थाने पहुंचे। उन्होंने करीब दस मिनट तक थाने का निरीक्षण किया। थाने में खड़े वाहनों की जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके एसएसपी ने थाने पर खड़े वाहनों की जल्द से जल्द नीलामी कराने और फरियादियों की थाने पर ही सुनवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत ली।
विज्ञापन

बरनावा की थी ट्रेन से कटी महिला
दौराला। सिवाया गांव के सामने करीब एक सप्ताह पूर्व रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षति-विक्षत हालत में पड़ा हुआ शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व पीएम के बाद शव को मुस्लिम होने के चलते सुपुर्द ए खाक करा दिया था। शुक्रवार को थाने पहुंचे मृतक के बेटे रफीक ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त अपनी मां मोमीना के श्प में की। रफीक ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी और घर से लापता हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed