फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएसी तैनात करने की मांग

पीएसी तैनात करने की मांग

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीएसी तैनात करने की मांग
मवाना। शहीद चंद्रभान स्मारक समिति एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें प्रदर्शनी के अंदर पीएसी बल तैनात नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह, समिति के अध्यक्ष ब्रजपाल धनगस ने बताया कि उत्तर भारत में शहीद के नाम पर मवाना में एकमात्र प्रदर्शनी का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। यहां सुरक्षा के नाम पर अभी तक प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार को तैनात किया गया है। हालांकि हर वर्ष मेले में पीएसी बल भी तैनात किया जाता है। उन्होंने बताया कि पीएसी व अन्य पुलिस बल ने अब तक अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है, जबकि मेला अपने शबाब पर है। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसके अतिरिक्त समिति ने बताया कि जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व गीतकार नीरज की याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यूसुफ कुरैशी, डॉ. असलम, अनिल जंगाला, अशोक गुप्ता, संदीप शर्मा, मनीष अक्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed