{"_id":"5b6764f54f1c1b49778b652b","slug":"153350270114-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिवाई से कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिवाई से कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए जत्था रवाना
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खिलाई से कांवड़ लाने को जत्था रवाना
सरूरपुर। खिवाई कस्बा निवासी जिला पंचायत सदस्य पति व मोदी विचार मंच मेरठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनोज चौहान रविवार को दर्जन भर लोगों के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर विशेष पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं का जत्था नगर के विभिन्न मंदिरों से होकर हरिद्वार को रवाना हुआ। कांवड़ियों में शामिल शिवभक्तों ने बताया कि गंगा के पवित्र अभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी आराधना करते हुए हर वर्ष लाखों शिवभक्त कांवड़ लाते हैं। वहीं, इस बार जत्थे का नेतृत्व कर रहे मनोज चौहान अपने साथियों के साथ हरिद्वार से जल उठाने के लिए रवाना हुए। जत्थे में राकेश कुमार, हरिओम चौहान, कुलदीप, प्रमोद, अमित, नीरज, नीटू, गजेंद्र शामिल रहे।