{"_id":"5b6755e94f1c1bb35d8b7711","slug":"153349885010-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की बौछार ने मौसम को बनाया सुहावना।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की बौछार ने मौसम को बनाया सुहावना।
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/बहसूमा। रविवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से लोगों को कई दिन से पड़ रही गर्मी और उमस से निजात मिल गई है। वहीं, खेतों में खड़ी फसल को इससे लाभ मिलेगा।
बीते कई दिन से गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। बाकी कसर बिजली की कटौती ने पूरी कर रखी थी। रविवार दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी से काफी हद तक लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिल गई है। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में खड़ी ईख और चारे की फसल को लाभ पहुंचेगा। उनको फिलहाल पानी देने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
बहसूमा में भी सावन की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। रविवार सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छाए हुए थे। अपराह्न दो बजे मौसम ने पलटी मारते हुए बरसात की हल्की बौछार पड़नी प्रारंभ हो गई। जिससे मौसम सुहावना बना दिया। सावन की बारिश की बौछार किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। किसान मोनू चाहल, भारतवीर चाहल का कहना है कि यह हल्की बारिश सीधे गन्ने की गोब मे जाती है। फसल की बढ़ोतरी होती है। यह बारिश किसानों के लिए सोना है। आज की बारिश से किसान, व्यापारी एवं मजदूर खुश हैं।