{"_id":"5b5e30044f1c1b58488b7aea","slug":"153289932620-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक पैठ को सडक पर लगने से रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक पैठ को सडक पर लगने से रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम।
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिर लगी साप्ताहिक पैठ, जाम से हलकान हुए लोग
मवाना। रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ को सड़क पर लगने से रोकने में पुलिस प्रशासन पुरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। वहीं नगर पालिका नियम विरुद्ध लगाई जा रही पैठ ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। वहीं सड़क पर पैठ लगने से लोगाें को जाम के झाम से दो-चार होना पड़ रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी का कहना था कि वह सड़क से पैठ को हटवा रहे है।
नगर पालिका द्वारा रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक पैठ का ठेका केवल जूनियर हाई स्कूल के निकट मैदान का छोड़ा हुआ है। लेकिन साप्ताहिक पैठ हर रविवार को नियम कानूनों को धता बताते हुए सड़क पर ही लग जाती है। कई बार पुलिस प्रशासन इसको हटवा भी चुका है। लेकिन इससे पैठ ठेकेदार पर कोई असर नहीं होता है।
विज्ञापन
आज भी रविवार को सुबह तक तो पैठ की दुकानें मैदान में ही लगी हुई थी। लेकिन दिन बढ़ते-बढ़ते दुकानें सड़क तक आ गई। आज जब प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं को बस में गिरफ्तार कर तहसील ले जा रहा था तो उस समय सड़क किनारे लगी दुकानें तथा ठेली आदि से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अकुंर श्रीवास्तव से पूछे जाने पर उनका कहना था कि आज वे सपा के धरने के कारण व्यस्त रहे थे। अभी पुलिस को भेजकर सड़क पर लगी ठेली तथा दुकान आदि को हटवाते हैं।
विज्ञापन