{"_id":"5b5e28844f1c1b27618b7882","slug":"15328974071260-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 घंटे बाद भी महिला का नही लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 घंटे बाद भी महिला का नही लगा सुराग
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी गंगनहर में डूबी महिला का नहीं लगा सुराग
किठौर। क्षेत्र के गांव महमूदपुर गढ़ी निवासी गंगनहर में डूबी महिला का तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजन रविवार को तलाश में दिन भर गोतखोरों के साथ रहे लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नही मिली।
गौरतलब है कि शुक्रवार को महमूदपुर गढ़ी निवासी महिला कुसुम पत्नी सतबीर की सास से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिससे क्षुब्ध महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। जिसमें पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस तथा परिजन मौके पर पहुंचे और नहर में महिला की तलाश की। इस संबंध में तीन दिन बीतने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला की तलाश में 15-16 गोताखोरों को लगाया हुआ है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है कुछ ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला बहकर आगे चली गई हो।
विज्ञापन