फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव ढिकौली में आज अंतिम दिन फिल्म के बचे सीन और शूट किए गए।

गांव ढिकौली में आज अंतिम दिन फिल्म के बचे सीन और शूट किए गए।

Mon, 30 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गांव ढिकौली में आज अंतिम दिन फिल्म के बचे सीन और शूट किए गए।
मवाना। ढिकौली गांव में हो रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता में रविवार को शूटिंग के अंतिम दिन फिल्म बचे सीन शूट किए गए। जिसमें हीरो शांतनु शर्मा की सगाई के दृश्यों को कैद किया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि ढिकौली गांव में अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर के अभिनय वाली फिल्म सरोज की रिश्ता की शूटिंग बीती 16 जुलाई से चल रही है। फिल्म में गाजियाबाद के कई सीन गांव ढिकौली में ही फिल्माए गए। डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने सरोज की देहात से लेकर शहर तक की पढ़ाई को ढिकौली गांव स्थित दौलत हाउस में शूट किया। इसके अतिरिक्त मवाना स्थित एक मंडप में सरोज की शादी की शूटिंग भी कैमरे में कैद की गई। रविवार को डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने दौलत हाउस की जगह ढिकौली गांव स्थित चौहान भवन में शूटिंग की। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण फिल्म की शूटिंग में काफी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा। रविवार को आखिरी सीन कैमरे में कैद किया गया। शूटिंग के दौरान फिल्म के हीरो शांतनु शर्मा (गौरव पांडेय) की सगाई का सीन डायरेक्टर ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद जूनियर कलाकारों के नाच गाने का सीन शूट किए गए। डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने बताया कि ढिकौली गांव में की गई शूटिंग अच्छी रही। ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा। उन्होंने दोबारा यहां आने की इच्छा जाहिर की। सोमवार से गाजियाबाद में शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन


दो स्थानों पर मारपीट में दो घायल
मवाना। गांव वीरनगर में बच्चों के विवाद में बड़ों में हुई मारपीट में एक पक्ष से वृद्धा घायल हो गई। जबकि मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी द्वारा उधार दिए रुपये मांगने पर उसको मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से महिला घायल हो गई। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वीरनगर में शाम के समय खेलते समय बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बड़ों के बीच पहुंचा तथा बच्चों के विवाद में बडे़ आपस में भिड़ गए तथा जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से ओमवती (60) पत्नी गरीबदास घायल हो गई। उसे पुलिस ने सीएचसी भेज दिया।

वहीं, मोहल्ला हीरालाल निवासी वकील पुत्र अली अहमद ने बताया कि उसने चौधरीपुरा निवासी एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। शाम के समय जब उधार दिए रुपये मांगने आरोपी के पास पहुंचा तो उसने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने वकील को भी इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक वकील के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। वहीं, दूसरे पक्ष से चौधरीपुरा निवासी रमजानो पत्नी इलियास का कहना था कि उसने पैसे उधार लिए थे। वह रुपये मांगने पहुंचा। जिस पर उसने कहा कि कहा कि अभी पैसे नहीं हैं। इस आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसका कहना था कि वह गर्भवती है तथा आरोपी ने उसके पेट पर भी पैर से वार किया। जिसको पुलिस ने चिकित्सा के लिए सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed