फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौसम:पहली बार लगा कि मानसून आ गया

मौसम:पहली बार लगा कि मानसून आ गया

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मौसम:पहली बार लगा कि मानसून आ गया
मोदीपुरम। काफी इंतजार के बाद अब बदरा जमकर बरसे। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक रिकॉर्ड 92.4 मिमी बारिश हुई। जुलाई माह में पहली बार 24 घंटे में इतनी बारिश हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्रवार बारिश के होने के चलते जहां उमस और गर्मी परेशान कर रही थी, वहीं मौसम वैज्ञानिक भी हैरान थे। लेकिन मंगलवार रात से बुधवार को पूरे दिन हुई रुक-रुक कर हुई बारिश को देख अब लगा है कि जैसे मानसून आ गया है। बुधवार सुबह तो शहर से लेकर देहात तक जमकर बारिश हुई। इससे मौसम भी खुशनुमा हो गया। वहीं दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 92 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं जुलाई माह में अब तक 221.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सीजन में यह पहली अच्छी बारिश हुई है। दो दिन अभी और बारिश हो सकती है। वहीं जुलाई माह में पहली बार 24 घंटे में इतनी बारिश हुई है, जिसने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


10 साल में जुलाई में हुई बारिश
वर्ष बारिश
2009 260.1
2010 360
2011 264.8
2012 139.8
2013 174.6
2014 175.5
2015 164.3
2016 323.1
2017 156.2
2018 221.7

फसलों के लिए लाभ
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक व प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार बारिश के होने से धान की फसल को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मेरठ ही नहीं आसपास के जनपदों में भी बारिश अच्छी हो रही है। यह बारिश गन्ना, चारा, लौकी, ज्वार, तोरी आदि फसलों के लिए काफी लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed